Posts

Showing posts from October, 2017

क्वालालम्पुर मलेशिया में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दलित कन्वेंशन को साहेब कांशी राम का सम्बोधन

Image
जातिविहीन   समाज   की   स्थापना   के   लिए   आपको   देश   का   हुक्मरान   बनना   होगा मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में प्रथम विश्व दलित सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर , मुख्या वक्त के रूप में मान्यवर कांशी राम जी ने जनता को सम्भोधित करते हुए कहा की सबसे पहले मै आपको जातिविहीन समाज के निर्माण की दिशा में इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हुँ I मुझे दुःख है की पार्टी के कार्यो में अति व्यस्तता के कारण मै इस अवसर पर दिए जाने वाले अपने भाषण को लिख नहीं पाया , इसलिए मै सीधे ही आपसे मुखातिब हो रहा हुँ जाती   का   विनाश सन 1936 में लाहौर के जात - पात तोड़क मंडल ने बाबासाहब अम्बेडकर से जाती विषय पर उनके द्वारा लिखे गए निबंध को मंडल के अधिवेशन में पढ़ने के लिए आमंत्रित किया I लेकिन उस अधिवेशन में बाबासाहब अम्बेडकर को वह निबंध प्रस्तुत नहीं करने दिया गया , वह निबंध...